{"_id":"6b072cdd972d64f1d4062066","slug":"16-samples-fail-testing-cases-to-be-filed-against-16-traders-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-148111-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जांच में 16 नमूने फेल, 16 कारोबारियों पर होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जांच में 16 नमूने फेल, 16 कारोबारियों पर होगा केस
Thu, 26 Nov 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दिवाली और अन्य त्योहारों पर चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान में लिए गए नमूनों की जांच में 27 में से 16 नमूने फेल पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सभी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत न्यायालय में वाद दायर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि जांच में दही, खोया, दूध, पनीर, धनिया पाउडर, जलेबी व बर्फी के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें महेश (अतरार, बिवार) का दही, अरमान (राठ) का खोया, अमित (मौदहा) का टोन्ड मिल्क, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता (हमीरपुर) का मिश्रित दूध शामिल है। वहीं विकास कुमार तिवारी (हमीरपुर), जयदेव सिंह (राठ), शरद शर्मा (हमीरपुर), करन (मौदहा) व जेएमडी स्वीट एंड बेकरी (खड़ेही लोधन) का पनीर, इरशाद अली (राठ), छिम्मा (राठ) व आशीष कुमार (समुही, कानपुर नगर) का मिश्रित दूध, इमरान खान (मौदहा) का धनिया पाउडर, राजकुमार (हमीरपुर) की जलेबी व लखन लाल व मो. खालिक (मौदहा) की बर्फी भी मानक के विपरीत मिली है। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि मिलावट करने वालों पर कार्रवाई होगी।