फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पानी के लिए ग्रामीण भड़के, किया हंगामा

पानी के लिए ग्रामीण भड़के, किया हंगामा

Tue, 04 Jun 2019 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
पानी के लिए ग्रामीण भड़के, किया हंगामा
मौदहा। पहला तहसील स्तरीय समाधान दिवस पेयजल समस्या की भेंट चढ़ गया। पानी के लिए यहां कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों से आए अलग-अलग समूहों ने जमकर हंगामा कर नारेबाजी की और धरना दिया। इस पर एसडीएम ने जलनिगम के अवर अभियंता तथा विकासखंड अधिकारी सहित जल संस्थान को पानी की स्थिति का जायजा लेने मौके पर भेजा।
विज्ञापन


सायर गांव के लोगों ने पानी के लिए धरना दिया था, मगर एक सप्ताह बीतने के बाद भी ऊपरी व सायर के ऊंचाई वाले इलाकों में पानी ही नहीं पहुंचा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील दिवस में आ धमके। नारेबाजी कर तहसील दिवस कक्ष में घुस गए और वहीं धरने पर बैठ गए। सायर गांव निवासी उमाशंकर, बाबूलाल, राजपाल, मुकेश कुमार, बिंदाजलि, श्यामबिहारी, लवलेश कुमार, विवेक सिंह, राकेश कुमार ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया को दिया।
विज्ञापन


जिसमें पाइप लाइन विस्तार कराने के साथ ही अवैध रूप से लिए गए कनेक्शनों में तत्काल फैरूल लगवाकर नियमित कर पानी की बर्बादी रोकने की मांग की। साथ ही दिन में तीन बार पानी सप्लाई देने का कहा। एसडीएम ने विकासखंड अधिकारी रत्नेश कुमार व अवर अभियंता को गांव भेजा और वहां से लौटे अधिकारियों ने बताया एक नलकूप पहले से ही संचालित है दूसरा नलकूप भी संचालित करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइप लाइन विस्तार का कार्य होना है लेकिन नीचे स्तर पर बड़ी संख्या में लोग बिना टोपी के सीधा पाइप लाइनों से पानी लेकर बहा रहे हैं और एक व्यक्ति कई कनेक्शन लिए है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे लोगों पर एफआईआर कराई जाए। जिससे पानी आगे बढ़ सके।

गफूराबाद की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
मौदहा। बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे कस्बे के गफूराबाद व वार्ड तीन फत्तेपुर की महिलाओं ने तहसील दिवस में अधिकारियों से पानी मुहैया कराने की मांग की। गफूराबाद में पाइप लाइन नहीं है और तीन हैंडपंपों में मात्र एक ही चल रहा है। गफूराबाद की अमृता देवी, रामसखी, रेनू, महालक्ष्मी, पूनम, रामदेवी, गुलाबरानी, अनीता, रामगोपाल, बिंदी, चुन्नी ने पानी की मांग के लिए प्रदर्शन कर कहा कि एक साल से अधिक समय से वह पीने के पानी के लिए परेशान हैं। कई बार प्रदर्शन किया। उन्होंने तत्काल पानी मुहैया कराने की मांग की।

सबमर्सिबल लगाकर पानी बेचने का आरोप
मौदहा। पेयजल संकट गहराने पर पढ़ोरी गांव के बजरंग डेरा के लोग परेशान हैं। यहां एक निजी सबमर्सिबल लगाकर 200 रुपये प्रति माह के हिसाब से पानी बेचे जाने का आरोप एक ग्रामीण पर लगा है। मंगलवार को नाराज महिलाएं तहसील दिवस में जा पहुंची। गांव की जयरानी, सोनी, शांति, केशकली, मुन्नी, भूरी, रीना कुमारी ने पानी के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। इनका कहना है कि गांव में कोई हैंडपंप नहीं है। पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। जिससे कई बार आपस में विवाद भी होता है। महिलाओं ने गांव में हैंडपंप लगवाने की मांग की है।


प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आए नेता
मौदहा। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या से निजात दिलाने के समर्थन में राजनीतिक दलों के कुछ नेताओं ने भी इनके स्वर से स्वर मिलाकर प्रशासन से शीघ्र समस्या के हल की मांग की है। भाजपा से जुड़े सभासद मुईनउददीन, आशीष सिंह अन्य नेता इसमें शामिल रहे।


समाधान दिवस में छाया रहा पेयजल मुद्दा, धरना व प्रदर्शन भी हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed