फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में केवी नादौन का दबदबा

संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में केवी नादौन का दबदबा

Mon, 31 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में केवी नादौन का दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)।
संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया। केंद्रीय विद्यालय नादौन के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार डोगरा ने कहा कि स्कूल के छात्रों ने अंडर-14 मुकाबले में कबड्डी और खो-खो में रजत पदक जीता है। योगा के अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में स्कूल के छात्रों ने स्वर्ण पदक जीता है। केंद्रीय विद्यालय पटियाला में आयोजित अंडर-17 वर्ग में स्कूल के छात्र प्रियांशु राणा ने कांस्य पदक जीता। केवी जीरकपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अंडर-17 में 3000 मीटर मैराथन रेस में आंचल शर्मा ने स्वर्ण पदक, 3000 मीटर और 1500 मीटर में रजत पदक जीते। ईशा ने अंडर-19 वर्ग की 3000 मीटर, 1500 मीटर और 3000 क्रॉस कंट्री में रजत पदक जीता है। अंडर-17 में खुशी ठाकुर ने हाईजंप में स्वर्ण पदक, 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता है। अभय कौशल ने अंडर-17 में 9 किमी पैदल चाल में स्वर्ण पदक, 300 मीटर दौड़ में रजत पदक, लोकेश्वर भगत ने अंडर-17 में बाधा दौड़ में रजत पदक, साक्षी ने अंडर-17 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, तनु बाला ने अंडर-17 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, शिवांगी ने अंडर-14 में चक्का फेंक में कांस्य पदक और आर्यवीर ने अंडर-14 में हाई जंप में कांस्य पदक प्राप्त किया है। प्राचार्य ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण, 38 रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed