फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   बिना पास के मतगणना हाल में प्रवेश नहीं

बिना पास के मतगणना हाल में प्रवेश नहीं

Thu, 16 May 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिना पास के मतगणना हाल में प्रवेश नहीं
हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवारों व एआरओ के साथ मतगणना संबंधी बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा बिना वैध पास के मतगणना हाल में कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा। चोरी छुपे मोबाइल ले जाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में बैठक के दौरान मतगणना संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उम्मीदवारों से कहा मतगणना कार्य 23 मई को सुबह 8 बजे से मंडी स्थल सुमेरपुर में होगा। मतगणना प्रारंभ होने से पूर्व सुबह छह बजे मतगणना कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया जाएगा। रेंडमाइजेशन के बाद टेबलवार मतगणना कार्मिक आवंटित हो जाएंगे। सुबह सात बजे स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीदवारों से अपेक्षा की कि स्ट्रांग रूम खुलने के समय वह उपस्थित रहें। कहा हमीरपुर व राठ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए अलग-अलग पंडाल तथा ईटीपीबीएस स्कैनिंग एरिया बनाया गया हैं। उम्मीदवारों द्वारा प्रारूप 18 में गणना अभिकर्ताओं की नियुक्तियों के लिए सूचनाएं दी जाएं। कहा मतगणना हाल में काउंटिंग एजेंट निर्धारित टेबल के अतिरिक्त अन्य कहीं नहीं बैठेंगे और न ही भ्रमण करेंगे। बताया बिना वैध पास के मतगणना हाल में प्रवेश वर्जित रहेगा। चोरी छुपे मोबाइल लाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार टेबल पर सबसे आगे की पंक्ति में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के एजेंट फिर राज्य दलों के एजेंट व इसके बाद निर्दलीय उम्मीदवारों के एजेंट बैठेंगे। प्रत्येक विधानसभावार 14 टेबल होंगी। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना एजेंट नियुक्त किया जा सकेगा। वहीं आरओ टेबल के लिए एक एजेंट नियुक्त होगा। मतगणना के दिन किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा।

ईवीएम मशीनों की गणना के बाद पांच वीवीपैट मशीनों की गणना व पर्चियों का मिलान प्रत्याशियों की उपस्थिति में किया जाएगा। एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि मतगणना में तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी।


सीपीएमएफ सहित पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहेगा। धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की अभद्रता, उद्दंडता या धारा 144 का उल्लंघन करने पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बैठक में एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एएसपी एसके सिंह आदि मौजूद रहे।

मतगणना को लेकर एआरओ और प्रत्याशियों की हुई बैठक
अधिकारी बोले, धारा 144 के उल्लंघन पर की जाएगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed