फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   छात्रों से छत पर योगाभ्यास करवाने पर नोटिस

छात्रों से छत पर योगाभ्यास करवाने पर नोटिस

Sat, 24 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
छात्रों से छत पर योगाभ्यास करवाने पर नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहनी में बच्चों से स्कूल की छत पर योगाभ्यास करवाने पर शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। विभाग ने इस लापरवाही पर स्कूल प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 जून से पहले जवाब देने का फरमान सुनाया है। शिक्षा विभाग ने कहा कि ऐसी गैर जिम्मेदराना और लापरवाही से बच्चों की जान जा सकती थी। ‘अमर उजाला’ ने बच्चों की जीवन के मामले में लापरवाही बरतने के इस मामले को 21 जून के अंक में प्रमुखता से उठाया था। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस था। इसके चलते स्कूल प्रशासन ने स्कूल में 12 कक्षा तक पढ़ने वाले सभी बच्चों को स्कूल भवन की छत पर चढ़ा दिया और बच्चों से योगाभ्यास करवाया। अमर उजाला ने मौके पर पहुंचकर देखा कि छत पर स्कूली छात्राएं भी योगाभ्यास कर रही थीं। स्कूल भवन की छत पर न कोई रेलिंग थी और न ही बचाव के अन्य कोई उपाय। योग करते समय हल्की-सी चूक पर विद्यार्थी छत से नीचे गिर सकता था। स्कूल प्रशासन ने इसकी परवाह किए बगैर खतरनाक तरीके से योग करवाया। इस मामले को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया। उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान ने स्कूल प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 जून से पहले जवाब देने के निर्देश दिए हैं।


स्कूल छत से गिरा प्लास्टर, बच्चे बाल-बाल बचे
हमीरपुर। रावमापा मटाहनी की स्कूल छत से शुक्रवार को अचानक प्लास्टर गिर गया। हालांकि यह प्लास्टर वहां बैठे बच्चों के बजाय डेस्क पर ही गिरा। स्कूल प्रिंसिपल वंदना धीमान ने कहा कि यह छत से गिरा प्लास्टर नहीं बल्कि पपड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed