फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   स्लेटपोश मकान, पशुशाला आग से राख

स्लेटपोश मकान, पशुशाला आग से राख

Thu, 15 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
स्लेटपोश मकान, पशुशाला आग से राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। कलवाल पंचायत के लोहारली गांव में एक मकान और पशुशाला जलकर राख हो गई। वीरवार दोपहर को हवा होने से आग तेजी से फैल गई। घटना कुछ ही मिनटों में आग ने रौद्र रूप ले लिया और लोगों को कमरे में रखा सामान निकालने का समय तक नहीं मिला। ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल के अध्यापक और बच्चे भी आग बुझाने पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस आग की घटना से पीड़ित परिवार का लगभग पांच लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पीड़ित परिवार की पहचान बलबीर सिंह पुत्र शंभू राम के रूप में हुई है। उनके स्लेटपोश मकान और पशुशाला को आग से नुकसान पहुंचा है। बलबीर सिंह लोहारली में दुकान चलाता है। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे परिवार के सदस्यों ने घर से बाहर निकलकर देखा तो ऊपर की स्लेटपोश मंजिल में आग लगी थी। शोर मचाने पर ग्रामीण, स्कूली बच्चे और स्टाफ आग बुझाने पहुंचे लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कमरे के अंदर रखा सामान बाहर निकाला नहीं जा सका। आग से कमरे में रखा राशन, कपड़े, बिस्तर, टीवी, पंखे आदि अन्य सामान जल गया। कमरों से सटी पशुशाला में आग लग गई और सारा घास और भूसा जल गया। गनीमत रही कि मवेशी बाहर थे। पंचायत प्रधान सुरेश चौधरी एवं उपप्रधान संजय शर्मा ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। पंचायत प्रधान सुरेश चौधरी ने बताया कि कि आग से पीड़ित परिवार का लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की सहायता करने की मांग की है। एसडीएम बड़सर धनवीर ठाकुर ने बताया कि प्रशासन ने पीड़ित परिवार को पांच हजार की तत्काल सहायता दी है। उन्होंने बताया कि पटवारी को आग से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed