{"_id":"596276234f1c1b09278b4578","slug":"111499624995-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में करंट से बचाव को बरतें सावधानी : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में करंट से बचाव को बरतें सावधानी : शर्मा
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। बिजली बोर्ड हमीरपुर के एक्सईएन अशोक शर्मा ने उपभोक्ताओं से बरसात के मौसम में करंट से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बरसात में करंट लगने का अंदेशा अधिक बना रहता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सावधानियां बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता किसी भी नंगी तार को न छूएं, बिजली की लाइन में कोई नंगी तार या शॉर्टसर्किट होता है तो उसकी जानकारी बिजली बोर्ड कार्यालय में तुरंत दें। भवन निर्माण बिजली लाइनों से निर्धारित दूरी पर करवाएं या भवन निर्माण से पहले बोर्ड को बिजली तारों के बारे में सूचित करें। उन्होंने बोर्ड के कर्मचारियों को भी सावधानी से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की है कि लाइनों की मरम्मत करने से पहले लाइनों को उचित तरीके से जांच लें। जिला में पिछले एक माह में करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। इस कारण अधिशाषी अभियंता ने लोगों से बिजली उपकरणों का प्रयोग सही तरीके से करने और बरसात में सावधानियां बरतने की अपील की।