{"_id":"594421e64f1c1b40718b475d","slug":"101497637350-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आया व्यक्ति, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आया व्यक्ति, घायल
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत बस अड्डा हमीरपुर के प्रवेश द्वार पर एक व्यक्ति बस की चपेट में आ गया। हादसे में बस का टायर व्यक्ति के पांव पर चढ़ गया। गंभीर घायल हालत में व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे मस्त राम (53) निवासी बारीं, टौणीदेवी बस अड्डा हमीरपुर से बाहर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान वह बस अड्डा में प्रवेश कर रही एक निजी बस की चपेट में आ गए। हादसे में निजी बस का टायर मस्तराम के पांव पर चढ़ गया। हादसे के बाद घायल को बस परिचालक निजी वाहन से क्षेत्रीय अस्पताल ले गया। यहां माइनर ओटी में मस्त राम को टांके लगाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद मस्तराम को भर्ती कर लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच बस को जब्त कर लिया है। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद अस्पताल में भर्ती मस्तराम के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।