{"_id":"6702d91933b173ac4b075d73","slug":"100-mw-solar-power-plant-will-soon-be-built-in-288-acres-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-115993-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 288 एकड़ में जल्द बनेगा 100 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 288 एकड़ में जल्द बनेगा 100 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट
Mon, 07 Oct 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मौदहा तहसील क्षेत्र में जल्द 100 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट बनेगा। इसके लिए गेल इंडिया कंपनी को नेडा विभाग ने भुलसी व बैजेमऊ गांव की 288 एकड़ जमीन हस्तांतरित कर दी है।
जमीन पैमाइश के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे जिले में बिजली की समस्या नहीं रहेगी। ग्लोबल इंनवेस्टर समिट में गेल इंडिया द्वारा जिले में 500 करोड़ का निवेश करने के लिए एमओयू साइन किया था। जिसे वह जल्द धरातल में उतारेगा।
गेल इंडिया जिले में 100 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित करेगा। इसके लिए नेडा विभाग ने जिले की मौदहा तहसील के भुलसी व बैजेमऊ गांव स्थित 288.189 एकड़ जमीन मुहैया कराई है।
विज्ञापन
जिले के परियोजना प्रभारी यूपी नेडा आरबी ओझा ने बताया कि पहले दोनों ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव करा जमीन नेडा विभाग के नाम कराई गई। बीते शुक्रवार को इस जमीन को गेल इंडिया को हस्तांतरित कर दिया गया है।
इस दौरान गेल इंडिया लिमिटेड के सुमित किशोर कार्य कारी निदेशक व्यापार विकास, परवेेश चुध कार्यकारी निदेशक सतत विकास, एके भगत जनरल मैनेजर परियोजना, अमित मालवीय उप महाप्रबंधक रिन्युवल मौजूद रहे।
बताया कि इस पावर प्लांट से पैदा होने वाली बिजली ग्रिड के माध्यम से वितरित की जाएगी। इसका लाभ जनपद वासियाें को मिलेगा। ग्रिड में बिजली पैदावार होने की समस्या से निजात मिलेगी। बताया कि जमीन पैमाइश का काम होते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।
62 उद्यमी धरातल पर उतरने को तैयार
जिला उद्योग केंद्र प्रभारी रवि वर्मा ने बताया कि जिले में उद्यम स्थापित करने में तेजी आई है। बताया कि समिट के दौरान 120 करार हुए थे। जिनमें 62 उद्यमियों ने जमीन की व्यवस्था पूरी कर ली है। यह दिसंबर 2026 तक उद्योग स्थापित कर लेंगे। इनमें 23 उद्योगों का निर्माण व संचालन भी चालू हो गया है। इनमें कई उद्यमियों को यूपीसीडा द्वारा जमीन मुहैया कराई गई, वहींं कई उद्यमियों ने अन्य माध्यम से जमीन की व्यवस्था की है।