फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   10 cattle burnt alive in the fire

आग में जिंदा जले 10 मवेशी

Sat, 26 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
10 cattle burnt alive in the fire
सीओ को आपबीती बताता ओमप्रकाश। - फोटो : Amar ujala

बिवांर थानाक्षेत्र के रतौली गांव में बीती रात करीब साढ़े नौ बजे एक पशुशाला में लगी आग शनिवार सुबह 11 बजे तक धधकती रही। इस अग्निकांड में 10 मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। साथ ही करीब 50 क्विंटल भूसा भी जल गया। जेसीबी से दीवार खोदकर व मलवा हटाकर मवेशियों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया है। गृहस्वामी ने अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। लेखपाल ने करीब पांच लाख की क्षति होने की बात कही है।

विज्ञापन


रतौली गांव निवासी ओमप्रकाश धुरिया की बस्ती से लगी पशुशाला है। उसकी पत्नी मालती ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह मवेशियों को खाना देकर घर आ गई। तब तक सब कुछ ठीक था। करीब 9:30 बजे रात में उसके पशुशाला में आग की लौ उठने लगी। यह देख गांव निवासी लल्लू अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और शोर मचाना शुरूकर दिया। इस पर उन लोगों को आग की जानकारी हुई। गृहस्वामी ओमप्रकाश ने दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन


मगर दमकल वाहन गांव के संपर्क मार्ग पर ही फंस गया। दमकल अगले दिन सुबह पहुंची। जिस कारण पशुशाला के अंदर बंद दो भैंस, एक पड़िया, एक पड़वा, चार बैल व दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। इसके  अलावा यहां भरा करीब 50 क्विंटल रखा भूसा जल गया। सीओ उमरदराज खां ने मौके का निरीक्षण किया। मौके पर जेसीबी बुलाई गई। जिससे मलवे से मवेशियों के शवों को निकाला गया। पशु चिकित्साधिकारी ने मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम किया है। आग की सूचना पर पहुंचे लेखपाल नेबताया कि करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी लगाई गई थी आग
गांव निवासी ओमप्रकाश धुरिया के पास आठ बीघे जमीन है। उसके दो लड़के व सात लड़कियां हैं। जिनमें वह चार की शादी कर चुका है और बाकी शादी योग्य हैं। ओमप्रकाश खेतीबाड़ी कर गृहस्थी का खर्च चलाता है। घटना के बाद से ओमप्रकाश के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। ओमप्रकाश ने बताया कि आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई है। इससे पहले उसके रिहायशी मकान में आग लगाई जा चुकी है। पशुशाला के निकट की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को पहले ही दे रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed