फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   great mystery in meerut disturbance

मेरठ बवाल: एक 'रहस्य' ने उड़ाए पुलिस के होश

Thu, 15 May 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 15 May 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
great mystery in meerut disturbance

मेरठ के बजाजा बाजार बवाल में बड़ा सवाल यह सामने आया है कि आखिर गोली किस दिशा से कैसे चलीं और कैसे लगीं। शुभम की पीएम रिपोर्ट ने भी पुलिस को उलझा दिया है।

विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि दूसरे समुदाय के एक युवक को भी पीछे से गोली लगना बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार शुभम की पीएम रिपोर्ट और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट को मजिस्ट्रेटी जांच से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


10 मई की दोपहर बजाजा बाजार में हुए बवाल की तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है।

गोली किसको किस दिशा से लगी?

great mystery in meerut disturbance

उस समय पथराव और गोलीबारी के बीच यह समझ नहीं आ रहा था कि गोली किसको किस दिशा से लगी।

शुभम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ही लें तो शुभम को 315 बोर की गोली लगी थी, जो दिमाग में फंसी रह गई थी। गोली शुभम के लेफ्ट साइड के कान के पीछे से लगकर कनपटी को चीर गई थी। इस तरह से गोली लगने के कई कारण मानें जा रहे हैं।

पहला शुभम को पीछे से ही किसी के द्वारा चलाई गई गोली लगी। दूसरा शुभम को घेरकर मारा गया। तीसरा जिस जगह शुभम खड़ा था, ठीक उसके सामने लगे खंभे से सामने से आई गोली टकराकर टर्न लेते हुए शुभम को लगी। चौथा गोलीबारी के दौरान शुभम घबराकर पीछे मुड़ा और उसको गोली जा लगी।

दूसरे समुदाय के युवक को भी लगी थी पीछे से गोली

great mystery in meerut disturbance

चौंकाने वाली बात यह भी है कि गोलीबारी के दौरान छत्ता अनंतराम और बजाजा बाजार के बीच दूसरे समुदाय का एक युवक भी पीछे से आई गोली लगने से घायल हुआ।

इस संबंध में पुलिस अफसरों ने इससे तो इंकार नहीं किया है कि गोली पीछे से लगी है। लेकिन आधिकारिक रूप से टिप्पणी करने से जरूर इंकार कर दिया है।

उनका यही कहना है कि फिलहाल मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है। शुभम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। इस रिपोर्ट को भी मजिस्ट्रेटी जांच का हिस्सा मानकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed