फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Graduates of any discipline will be able to do MA in another subject

खुशखबरीः किसी भी विषय के स्नातक छात्र दूसरे मनपसंद विषय से कर सकेंगे एमए

Sat, 02 Nov 2019 02:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 02 Nov 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Graduates of any discipline will be able to do MA in another subject
degree
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के परीक्षा संचालन समिति की बैठक में शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। परीक्षा संचालन समिति ने तय किया कि इंटर और स्नातक की परीक्षा पास करने के बाद यदि छात्र अगली कक्षा में किसी कारण से प्रवेश नहीं लेते हैं तो वह सातवें वर्ष में अगली कक्षा में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन


पहले यह नियम था कि  इंटर और स्नातक करने के बाद दो वर्ष का गैप होने के बाद  छात्र अगली कक्षा में प्रवेश नहीं ले पाते थे। इसी प्रकार परीक्षा समिति ने दूसरा सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि स्नातक (कला, विज्ञान, कृषि ) के किसी भी संकाय का छात्र किसी भी विषय से एमए कर सकेंगे।
विज्ञापन


अब यह बाध्यता नहीं होगी कि साइंस का छात्र कला संकाय में एमए कर सकेंगे। बैठक में दीक्षांत समारोह में मेडल और शोध उपाधि पाने वाले छात्रों की सूची का अनुमोदन किया गया। स्नातक और स्नातकोत्तर के 67 टापरों को मेडल और 121 अभ्यर्थियों को शोध उपाधि देने का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक संघ के महामंत्री डा. विजय कुमार सिंह ने बैठक में यह मुद्दा उठाया था। जिस पर समिति ने अपनी सहमति जताई। इसके अलावा मुख्य परीक्षा 2019 के कुछ छात्रों की उत्तर पुस्तिाकाएं नहीं मिलने के कारण उनका उनका रिजल्ट रुका हुआ था। ऐसे छात्रों को औसतन अंक देकर पास करने को परीक्षा समिति ने स्वीकृति दे दी।

 

वर्ष 2019 के श्रेणी सुधार व बैक पेपर बीएससी कृषि परीक्षा का की कापियों का पुर्नमूल्यांकन कुलपति के आदेश को परीक्षा समिति ने स्वीकृति दे दिया। जिन छात्रों का रिजल्ट था उसे घोषित कर दिया गया। बैठक में कुलपति प्रो. राजाराम यादव, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, शिक्षक संघ के महामंत्री डा. विजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed