फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man strangled to death with sharp-edged weapon

युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव

Wed, 23 Oct 2019 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death with sharp-edged weapon
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

पनियरा थाना क्षेत्र के गांगी बाजार भेड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास मंगलवार की रात मूंगफली के खेत में एक युवक की आपसी रंजिश में हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सौरहा गांव के निवासी अनिल (30) की उनके पाटीदारों से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। सोमवार की सुबह विवाद हुआ था। मंगलवार को सुबह अनिल मोटरसाइकिल से कहीं निकला और देर रात तक घर वापस नही लौटा। 
विज्ञापन


परिजनों ने अनिल की काफी तलाश की लेकिन उसका कही पता नही चला।अनिल के बड़े भाई जयकेश अनिल को खोजते हुए भेड़िया सरकारी अस्पताल के तरफ आ रहे थे। इसी बीच उन्हें अनिल की मोटरसाइकिल साइकिल सड़क के किनारे नजर आई। बगल के मूंगफली के खेत में देखा तो भाई अनिल का शव मिला पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौकै पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed