फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   indai-bangladesh

भारत-बांग्लादेश मैच देख रहे अधेड़ की हार्ट अटैक से मौत

Sat, 26 Mar 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
indai-bangladesh
रोचक मुकाबले के बाद भारत ने बांग्लादेश को हराया था - फोटो : BBC
गोरखपुर। बेलीपार के बिस्टौली बुजुर्ग में बुधवार की रात भारत-बांग्लादेश का क्रिकेट मैच देख रहे अधेड़ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छोटे बेटे और गांव के लोगों के साथ वह मैच देख रहे थे। अंतिम ओवर में लगातार दो चौके लगने के बाद उनके सीने में दर्द शुरू हुआ। घरवालों को अस्पताल ले जाने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन



बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार गांव के ओमप्रकाश शुक्ल (55) छोटे बेटे विकास और गांव के बीडीसी सदस्य अरुण त्रिपाठी और अन्य लोगों के साथ बुधवार की रात क्रिकेट मैच देख रहे थे। मैच के आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 11 रन बनाने थे।
विज्ञापन


दो गेंदों पर लगातार चौके लगने के बाद ओमप्रकाश के सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। घरवाले उन्हें अस्पताल ले ही जा रहे थे कि मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों ने राप्ती के चंदाघाट पर ओमप्रकाश का दाह संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा संतोष बंगलूरू में, दूसरे नंबर का बेटा दिग्विजय सऊदी में नौकरी करते हैं। छोटा बेटा विकास घर पर ही रहता है। इस घटना की वजह से बिस्टौली गांव की होली फीकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed