फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Working committee will decide the Future of blood relatives of management's member

कार्य परिषद तय करेगी खून के रिश्तेदारों का भविष्य

Thu, 18 Aug 2016 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 18 Aug 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
Working committee will decide the Future of blood relatives of management's member
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
खून के रिश्तेदारों को प्रबंध समिति में शामिल करने के दोषी 22 कॉलेज प्रबंधन के भविष्य का फैसला अब यूनिवर्सिटी की कार्य परिषद करेगी। इसे लेकर कॉलेजों को सहूलियत देने के शासन के अनुरोध के बावजूद यूनिवर्सिटी की ओर से कार्य परिषद में लाने की वजह निर्णायक तकनीकी मुद्दों पर कार्य परिषद की सहमति की बाध्यता है।
विज्ञापन


2016-17 में संबद्धता देने के लिए चार महीने पहले तत्कालीन रजिस्ट्रार प्रभाष द्विवेदी ने कॉलेजों के दस्तावेजों की पड़ताल के दौरान 22 कॉलेजों की प्रबंध समिति में खून के रिश्तेदारों का शामिल होना पाया था। रजिस्ट्रार ने इसे नियम विरुद्ध मानते हुए न केवल इन कॉलेजों की संबद्धता पर रोक लगा दी थी बल्कि प्रकरण को फर्जीवाड़ा बताते हुए शासन और राज्यपाल को इसका ब्यौरा भेज दिया था। कॉलेजों ने शासन में राहत की अपील की और बताया कि उन्हें नियम की जानकारी नहीं थी। कई कॉलेजों ने प्रबंध समिति में रिश्तेदार के शामिल न होने की बात भी कही।
विज्ञापन


पक्ष सुनने के बाद शासन ने कॉलेजों को राहत देने का फैसला किया और यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर तीन महीने में मामले को कॉलेजों के पक्ष में निस्तारित करने का अनुरोध किया। शासन की बात का मान रखते हुए यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों से इस संबंध में सफाई पेश करने का अवसर दिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कॉलेजों को भेजे गए पत्र में उन्हें समिति में रिश्तेदारों के शामिल न होने का सबूत पेश करने को कहा गया। तय मियाद यानी आठ अगस्त तक ज्यादातर कॉलेजों ने अपनी सफाई भी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि मामला पेचीदा है, इसलिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रकरण को कार्य परिषद की मुहर लगाने का फैसला किया है। ऐसे मेें अब कॉलेजों की निगाहें कार्य परिषद की आगामी बैठक पर टिकी है। हालांकि इसे लेकर कार्य परिषद की बैठक की तारीख यूनिवर्सिटी प्रशासन अभी तक तय नहीं कर सका है।  

बदलाव का मिल सकता है अवसर 

यूनिवर्सिटी सूत्रों के मुताबिक जो कॉलेज अपने प्रबंध समिति में खून के रिश्तेदारों का न होना साबित नहीं कर सकेंगे, उन्हें कार्यकारिणी के चुनाव के माध्यम से प्रबंध समिति में बदलाव का अवसर दिए जाने की तैयारी है। यह सुझाव भी शासन की ओर से यूनिवर्सिटी को दिया गया है। हालांकि इस परिवर्तन पर भी अंतिम फैसला कार्य परिषद ही लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed