{"_id":"5db5419c8ebc3e015d44e26d","slug":"woman-went-with-lover-as-husband-can-t-feed-egg-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पति ने रोज अंडा नहीं खिलाया तो प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पति ने रोज अंडा नहीं खिलाया तो प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी
Mon, 28 Oct 2019 11:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के एक गांव में अजीब मामला सामने आया है। यहां से एक महिला सिर्फ इसलिए प्रेमी के साथ चली गई क्योंकि पति रोजाना अंडा नहीं खिलाता था। दरअसल, चार महीने पहले भी यही महिला प्रेमी के भाग गई थी और वापस आने पर पुलिस को यही वजह बताई थी।
विज्ञापन
एक बार फिर अंडा नहीं मिलने पर झगड़ा हुआ और वह फरार हो गई। प्रेमी भी घर पर नहीं है। इस वजह से पूरी आशंका है कि महिला उसके ही साथ गई है। इस बार आठवीं में पढ़ने वाली ननद को भी साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कैंपियरगंज इलाके में रहने वाली एक महिला का पति मजदूरी करके जीवन यापन करता है। उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। पत्नी का पिछले एक साल से पास के ही रहने वाले से प्रेम संबंध हो गया था। करीब चार महीने पहले वह प्रेमी के साथ चली गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के दबाव में वापस लौटी तो थाने में बोला कि उसे पति अंडा नहीं खिलाता है जबकि प्रेमी इस बात का हमेशा ध्यान रखता है। इसी बीच फिर पति से उसका झगड़ा अंडे को लेकर हो गया और वह ननद को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पति ने थाने पर तहरीर देकर पत्नी को वापस लौटाने की मांग की है।