फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman went with lover as husband can't feed egg daily

यूपी: पति ने रोज अंडा नहीं खिलाया तो प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी

Mon, 28 Oct 2019 11:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, कैंपियरगंज (गोरखपुर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
woman went with lover as husband can't feed egg daily
- फोटो : सांकेतिक चित्र

गोरखपुर के एक गांव में अजीब मामला सामने आया है। यहां से एक महिला सिर्फ इसलिए प्रेमी के साथ चली गई क्योंकि पति रोजाना अंडा नहीं खिलाता था। दरअसल, चार महीने पहले भी यही महिला प्रेमी के भाग गई थी और वापस आने पर पुलिस को यही वजह बताई थी। 

विज्ञापन


एक बार फिर अंडा नहीं मिलने पर झगड़ा हुआ और वह फरार हो गई। प्रेमी भी घर पर नहीं है। इस वजह से पूरी आशंका है कि महिला उसके ही साथ गई है। इस बार आठवीं में पढ़ने वाली ननद को भी साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


कैंपियरगंज इलाके में रहने वाली एक महिला का पति मजदूरी करके जीवन यापन करता है। उसकी  शादी करीब चार साल पहले हुई थी। पत्नी का पिछले एक साल से पास के ही रहने वाले से प्रेम संबंध हो गया था। करीब चार महीने पहले वह प्रेमी के साथ चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के दबाव में वापस लौटी तो थाने में बोला कि उसे पति अंडा नहीं खिलाता है जबकि प्रेमी इस बात का हमेशा ध्यान रखता है। इसी बीच फिर पति से उसका झगड़ा अंडे को लेकर  हो गया और वह ननद को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पति ने थाने पर तहरीर देकर पत्नी को वापस लौटाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed