फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman refused to go home with husband due to lack of toilet in gorakhpur

घर में शौचालय नहीं होने पर विवाहिता का पति संग जाने से इंकार, बोली- बनेगा तभी आऊंगी ससुराल

Mon, 07 Oct 2019 02:35 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Oct 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
woman refused to go home with husband due to lack of toilet in gorakhpur
फाइल फोटो
एक तरफ जहां प्रशासन द्वारा जिले को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है वहीं दूसरी तरफ उसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। गोरखपुर के गगहा ब्लॉक मुख्यालय के सहुआकोल निवासिनी सुमन पत्नी राजन दूबे ससुराल में शौचालय नहीं होने के कारण दो साल से एक वर्ष के बच्चे के साथ मायके बड़हलगंज क्षेत्र के नीबी में रह रहीं हैं। 
विज्ञापन


चार साल पहले उनकी शादी हुई है। पति द्वारा बार-बार विदाई के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन सुमन शौचालय बनने तक ससुराल नहीं आने की बात पर अड़ी हैं। पत्नी की विदाई के लिए मामला गगहा थाने पर पहुंचा। 
विज्ञापन


यहां भी सुमन ने शौचालय बनने के बाद ही ससुराल जाने की बात कहीं, जिस पर एसआई सुनील कान्त शुक्ला ने ग्राम प्रधान से बात कर शौचालय बनवाने की बात की। 

प्रधान ने जल्द ही शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया है। सुमन के पति राजन ने कहा कि शौचालय की मांग कई बार की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया जिसका खामियाजा आज मुझे भुगतना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान भरदुल का कहना है कि जल्द ही शौचालय निर्माण करवा दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी सुनील कौशल का कहना है कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। 

ओडीएफ 2002 की लिस्ट के हिसाब से हुआ था। बाकी बचे लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। हर घर में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इनका नाम उस लिस्ट में है कि नहीं इसकी जांच कराकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुमन के ससुराल में शौचालय हर हाल में बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed