{"_id":"5c2c2abbbdec2256ef10d23e","slug":"woman-killed-after-sexual-harassment-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला से हैवानियत के बाद पीटकर मार डाला, बदमाशों ने पति का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से हैवानियत के बाद पीटकर मार डाला, बदमाशों ने पति का सिर फोड़ा
Wed, 02 Jan 2019 08:36 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 02 Jan 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर के कैंपियरगंज स्थित एक आश्रम में सोमवार की रात चौकीदार की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीटकर हत्या कर दी गई। महिला के सीने और गले पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने पर चोट से मौत और दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आगे की जांच के लिए जरूरी नमूने सुरक्षित रख लिए गए हैं। वहीं, पत्नी के साथ ज्यादती का विरोध करने पर बदमाशों ने पति के साथ भी मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया था। पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला चौकीदार पति के साथ ही आश्रम में एक कमरे में रहती थीं। सोमवार की रात महिला पति के साथ अपने कमरे के बाहर अलाव ताप रही थी। तीन बदमाश बाउंड्रीवाल कूदकर आश्रम में दाखिल हो गए।
विज्ञापन
जोर जबरदस्ती कर रहे बदमाशों का पति ने विरोध किया तो मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। फिर पत्नी को घसीटकर घर के एक किनारे ले गए और दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।

Trending Videos
घटनास्थल पर महिला और बदमाशों के संघर्ष के निशान मिले हैं। रात करीब एक बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूर पर शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। आशंका है कि शराब पीने के बाद ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।
तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी
तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी