फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman died during treatment in Sant Kabir Nagar

संतकबीरनगर: सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

Tue, 22 Oct 2019 02:40 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Oct 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
woman died during treatment in Sant Kabir Nagar
सांकेतिक तस्वीर
संतकबीरनगर के महुली इलाके के कालीजगदीशपुर में गैस सिलिंडर फटने से हुई घटना में झुलसी महिला की भी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना 17 अक्तूबर की रात में हुई थी। घर के मुखिया 40 वर्षीय हबीबुल्लाह उनकी पत्नी आबिदा खातून और पांच वर्षीय बेटा वाजिद व सात वर्षीय बेटी शबनम किराए के कमरे में सो रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान सिलेंडर में रिसाव हो गया और मच्छर से बचाव के लिए जलाई क्वाइल की वजह से आग लगी और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। जिसमें दंपती समेत परिवार के चारों लोग झुलस गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पहले बेटे की मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। फिर शनिवार को हबीबुल्लाह ने दम तोड़ दिया। सोमवार को बेटी की मौत हुई। अब मंगलवार को पत्नी आबिदा खातून की भी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरे परिवार की घटना में मौत होने से गांव में मातम का माहौल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed