फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Winter season return

पछुआ बयार संग लौट आई ठंड

Sun, 28 Jan 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 28 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Winter season return
गोरखपुर में ठंड ने दोबारा दस्तक दे दी है। - फोटो : Amar Ujala
पछुआ बयार संग ठंड फिर से लौट आई है। करीब 23 दिनों के इंतजार के बाद 22 जनवरी को सुकून देने वाली धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन तीन दिन बाद मौसम ने फिर करवट बदल ली। 26 जनवरी को सूरज कोहरे में छिपा रहा तो 27 को पछुआ बयार ने गलन और बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो दिनों तक फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


शनिवार को दिन का पारा लुढ़ककर 17.3 डिग्री हो गया। यह सामान्य तापमान से करीब आठ डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब दो डिग्री कम रहा। इसका असर घर, बाजार से लेकर दफ्तर तक नजर आया। ज्यादातर लोग घरों में कैद रहे और जो बाहर निकले भी तो काफी गर्म कपड़े पहनकर। लोग अलाव तापते भी नजर आए। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अभी आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन


दो दिन से लगातार कोल्ड डे
जनवरी में सामान्य तापमान 26 डिग्री माना जाता है, लेकिन 26 और 27 जनवरी को दिन का तापमान करीब 17 डिग्री रहा। इस स्थिति को कोल्ड डे माना जाता है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबेरिया से चली बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि 25 जनवरी को साइबेरिया में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे बर्फीली हवाएं ईरान, इराक, अफगानिस्तान, पाकिस्तान होते हुए जम्मू-कश्मीर तक पहुंची हैं। जम्मू कश्मीर से उत्तराखंड होते हुए हिमालय के तराई क्षेत्र तक यह हवा फैली है। इसी वजह से मौसम में यह बदलाव हुआ है। 28 जनवरी को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के ऊपर सक्रिय हो रहा है। इस वजह से उत्तर पश्चिम की ओर से काफी ठंड हवा चल सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। वहीं 29 जनवरी को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना भी बन रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान फिर से कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed