फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   water problem in medical college remain

बीआरडी में ऊपरी मंजिल पर नहीं पहुंच सका पानी

Wed, 20 Apr 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 20 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
water problem in medical college remain
मेडिकल कॉलेज में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : amar ujala
सोमवार को मेडिकल कॉलेज में मोटर का मेन एल्बो फटने से ठप हुई पानी की सप्लाई 36 घंटे बाद चालू तो हुई मगर पूरी तरह से नहीं। कुछ वार्डों में समस्या अब भी बनी हुई है। पानी न होने से सोमवार को ऑपरेशन तक टालने पड़ गए थे।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को भी कुछ ही ऑपरेशन हो सके। हालांकि सुबह जलकल के दो टैंकर पानी के लिए मंगाए गए थे, जिससे कुछ राहत जरूर मिल गई थी। एल्बो सही होने के बाद सुबह पानी आया तो जरूर, मगर कॉलेज के ऊपरी मंजिलों तक नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन


सोमवार को अचानक मोटर का मेन एल्बो फट जाने से किसी भी वार्ड में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। सुबह से ही परेशानी बढ़ती गई और एक्सरे प्लेट धोने तक के लिए पानी बाहर से लाना पड़ा। हॉस्टल हो या वार्ड हर जगह पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ था। रात में भी लोगों ने बाहर से पानी लाकर किसी तरह से काम चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदार मरीजों के लिए पीने का पानी खरीद कर लाए, तो शौचालय जाने के लिए हैंडपंप का सहारा लिया। अस्पताल प्रशासन ने सोमवार शाम को ही पानी आने का दावा किया था, मगर हकीकत कुछ अलग ही थी। रातभर डॉक्टर, कर्मचारी, मरीज पानी को तरसते रहे। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे एल्बो सही किया गया।


इसके बाद पानी टंकी तक पहुंचा जरूर, मगर तीनों मोटर चलाने पर बालू आने लगा, जिससे एक ही मोटर का उपयोग किया गया। इस कारण ऊपरी मंजिल पर पानी नहीं पहुंच सका। अभी वहां पर भर्ती मरीजों के तीमारदारों को बाहर से ही पानी लाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed