फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   water in nagar nigam

बरसात से पूर्व नगर निगम के स्टोर में घुसा पानी

Thu, 05 May 2016 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 05 May 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
water  in nagar nigam
पानी - फोटो : अमर उजाला
 शहर को जल जमाव से निजात दिलाने को लेकर नगर निगम कितना संजीदा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बरसात से पहले ही निगम का महेवा में स्थित स्टोर नाला ओवर फ्लो होने से डूब गया। स्टोर में दोपहर तक पानी जमा रहा। दोपहर में नगर आयुक्त वीके सिंह के निर्देश के बावजूद सफाई कर्मचारियों ने नाला साफ होने की गलत सूचना दे दी।
विज्ञापन


नगर निगम का ट्रांसपोर्टनगर महेवा में स्टोर है। इसमें सफाई कर्मचारियों के सामान और नगर निगम के ट्रैक्टर खड़े होते हैं। शहर में छिड़काव के लिए चूना भी रखा जाता है। स्टोर के बगल में एक नाला है। जिसकी सफाई कब हुई है इसकी जानकारी न तो मोहल्ले वालों को है और न ही नगर निगम के कर्मचारियों को है। गुरुवार की सुबह नाला ओवरफ्लो होने की वजह से गंदा पानी स्टोर में घुस गया। सुबह दफ्तर पहुंचे कर्मचारियों को जाने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने इसकी सूचना सफाई अधिकारियों को दी। इसके बावजूद कोई वहां नहीं पहुंचा। दोपहर एक बजे नगर आयुक्त बीएन सिंह को स्टोर में पानी घुसने की जानकारी होते ही मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र ने स्वास्थ्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रबीश चंद्र को अधिकारियों ने बताया कि नाला ओवरफ्लो होने की वजह से पानी स्टोर में चला गया था। नाले को साफ करवाया जा रहा है। लेकिन देर शाम तक नाला साफ नहीं किया गया था।


नाले की नहीं हुई है सफाई
नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा महेवा कॉलोनी के सैकड़ों लोगों को उठना पड़ सकता है। जिस नाले का पानी ओवरफ्लो होकर स्टोर में घुसा उसकी सफाई होती ही नहीं है। जबकि नाला सिल्ट और प्लास्टिक, पॉलीथिन से भरा पड़ा है। आसपास के लोगों का कहना है कि न तो नाले की सफाई होती है और न ही कोई छिड़काव होता है।

नाले को साफ करने का निर्देश दिया गया है। अगर नाला साफ नहीं हुआ है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बीएन सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed