{"_id":"5718e0374f1c1bdc1a8b482e","slug":"water-crisis-in-brd-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में पानी को फिर हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में पानी को फिर हाहाकार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Thu, 21 Apr 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर पानी के लिए हाहाकार मच गया है। बृहस्पतिवार की सुबह एलबो में पुन: फट जाने की वजह से मेडिकल कॉलेज में जलापूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार को छुट्टी होने की वजह से ऑपरेशन आदि में तो दिक्कत नहीं आई मगर वार्डों में मरीजों को बाहर से पानी लेकर आना पड़ा। सोमवार को भी पानी के लिए हाहाकार मचा था। किसी तरह से मरम्मत कराकर बुधवार को जलापूर्ति की गई थी। 24 घंटे अभी बीते ही नहीं थे कि पुन: एलबो फट गया।
बुधवार की देर रात में अचानक मेन पंप का एलबो फिर से फट गया। इसकी वजह से मोटर चलने के बावजूद टंकी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। टंकी में बचा पानी सुबह 9 बजे तक खत्म हो गया। पानी सप्लाई बाधित होने से शौचालय और बाथरूम की भी जलापूर्ति ठप हो गई। मरीज के तीमारदार बाहर लगे हैंडपंप से पानी लाने को विवश रहे। मरीजों को रिपोर्ट लेने में भी काफी मशक्कत झेलनी पड़े। कर्मचारी बाहर से पानी लाकर दे रहे थे, तब जाकर काम हो पा रहा था। पूरे दिन अस्पताल में मरीज और तीमारदार पानी के लिए परेशान रहे।