{"_id":"585c380c4f1c1b8e03e3b436","slug":"waiting-hall-will-be-build-neat-palteform-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब-वे पर भी बनेगा वेटिंग हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैब-वे पर भी बनेगा वेटिंग हाल
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 23 Dec 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। ट्रेन देर से आने पर उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। कैब-वे पर पुराने पार्सल की जगह वेटिंग हाल और टॉयलेट बनेगा। साथ ही जनरल टिकट काउंटर भी खुलेगा। रेल प्रशासन ने जून तक इसे बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
यात्री सुविधाओं के क्रम में इस साल प्लेटफॉर्म एक के पास पार्सल घर को हटाकर कैब-वे का विस्तार किया गया। दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें इसी प्लेटफॉर्म से गुजरती हैं। इन ट्रेनोें के लेट होने पर सफर करने वाले यात्रियों को वक्त गुजारना महंगा पड़ता है। ठंड के मौसम में सर्द हवाएं कंपा दे रही हैं। वेटिंग रूम भी प्लेटफॉर्म दो पर होने से वहां तक सामान लेकर जाना और फिर आना आसान नहीं है। इसे देख रेल प्रशासन ने पुराने पार्सल घर की बिल्डिंग में एक बड़ा वेटिंग हॉल, एक टॉयलेट और एक टिकट काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। इसकी लागत एक करोड़ रुपये आएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि प्लेटफॉर्म एक के पास वेटिंग हाल, टॉयलेट का निर्माण प्राथमिकता में है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
आपस में जोड़े जाएंगे रेल पुल
ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म तक पहुंचना अब और आसान हो जाएगा। स्टेशन के पूरब की तरफ बने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को पूछताछ केंद्र के पास बने एफओबी से जोड़ा जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि यात्री एस्केलेटर से एफओबी पर पहुंचेंगे और ऊपर ही ऊपर दूसरे एफओबी तक पहुंच जाएंगे। सीढ़ी चढ़ने-उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेल प्रशासन के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसकी लागत साढ़े छह करोड़ रुपये आएगी।