फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vishwa hindu parishad vice president says Ram Temple will make on Ram homeland, Gorakhpur, UP

विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष बोले- राम जन्मभूमि पर ही बनेगा मंदिर

Mon, 22 Jul 2019 01:59 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 22 Jul 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Vishwa hindu parishad vice president says Ram Temple will make on Ram homeland, Gorakhpur, UP
राम मंदिर - फोटो : social media (File Photo)

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि राम जन्मभूमि पर सिर्फ और सिर्फ मंदिर ही बनेगा। जिस शिला का पूजन किया गया है, उसी से उसका निर्माण होगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। मंदिर कब बनेगा यह तय नहीं है लेकिन यह जरूर है कि वह बहुत जल्द बनेगा।

विज्ञापन


जिले के दौरे पर आए विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष रविवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मतलब हिंदुओं का मस्तक ऊंचा करना है। हिंदुओं का गौरव बढ़े, उसके लिए हजार रास्ते हैं, जिसे विहिप अपनाता है। राम मंदिर भी उसी में से एक है। दावे के साथ कह सकते हैं कि मंदिर का जो मॉडल जनता के बीच गया था, उसी तरह का मंदिर बनेगा। अब तो केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है फिर मंदिर क्यों नहीं बन रहा है के सवाल पर बोले इतना कह सकता हूं कि मंदिर शीघ्र बनेगा। 
विज्ञापन


विहिप नेता ने कहा कि दो दिवसीय कार्यकर्ताओं की बैठक थी। इस बैठक में तीन मंडलों के दस जिलों के कार्यकर्ता आए थे। इस तरह की बैठक 6 महीने में होती है। एक जिले के कार्यकर्ता आठ हजार परिवारों से मिलकर विश्व हिंदू परिषद के बारे में बताएंगे। इस तरह से गोरखपुर क्षेत्र के 80 हजार परिवारों तक विहिप के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के कार्यकर्ता पूरी ताकत से हिंदुओं को जागृत करने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed