फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   vishva hindu mahasangh meeting organised in gorakhnath temple

विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष से सम्मानित हुए पदाधिकारी

Mon, 23 Dec 2019 06:01 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 23 Dec 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
vishva hindu mahasangh meeting organised in gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ की रविवार को हुई बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने की, जबकि बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा ने किया। तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल, भटहट ब्लाक अध्यक्ष रामनवमी सहानी ने बताया कि संगठन का विस्तार कार्य जल्द ही पूरा होगा। संगठन को हर ग्राम सभा ब्लॉक विधानसभा नगर पंचायत एवं अन्य क्षेत्रों में संगठन का विस्तार कार्य जल्द ही संपन्न होगा।
विज्ञापन


बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को विश्व हिंदू महासंघ द्वारा प्रकाशित पराक्रम पत्रिका, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक में विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, जिला अध्यक्ष गोरखपुर इंजीनियर राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, सदर तहसील अध्यक्ष गोरखपुर धर्मेंद्र कुमार, सदर तहसील उपाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल, भटहट ब्लॉक अध्यक्ष राम नवमी साहनी,  भटहट ब्लॉक महामंत्री नन्हे लाल,  भटहट ब्लॉक के कार्यकर्ता अजय जयसवाल, खजनी तहसील अध्यक्ष सुनील यादव एवं अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed