{"_id":"5dd6e4578ebc3e54fd32e1bc","slug":"vigilence-gorakhpur-city-news-gkp3302140107","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस के छापे में क्लर्क के पास मिले 900 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस के छापे में क्लर्क के पास मिले 900 रुपये
विज्ञापन
विजिलेंस के छापे में क्लर्क के पास मिले 900 रुपये ज्यादा
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट पर आरक्षण केंद्र में तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान विजिलेंस ने छापेमारी की। इस दौरान दलाल भाग निकाला, लेकिन काउंटर नंबर 19 पर मौजूद बुकिंग क्लर्क एसके मिश्र के बैग में 900 रुपये ज्यादा मिले। क्लर्क ने बैग को एटीवीएम में छिपा रखा था। क्लर्क अधिक रुपये मिलने के बारे में जवाब नहीं दे पाए। विजिलेंस टीम ने क्लर्क के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रेल प्रशासन को पत्र लिखा है।
विजिलेंस की टीम को सूचना मिली थी कि स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट स्थित आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट की बुकिंग के समय दलाल सक्रिय रहते हैं। साथ ही एक क्लर्क द्वारा बैग को एटीवीएम में रखने की सूचना भी मिली। विजिलेंस की टीम ने 19 नवंबर को सुबह 11 बजे छापेमारी की।
इस दौरान अफरातफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर वहां मौजूद एक दलाल भाग निकला। विजिलेंस टीम ने काउंटर पर चेकिंग की। एटीवीएम की चेकिंग की गई तो उसमें एक बैग मिला। तलाशी में 900 रुपये ज्यादा मिले। विजिलेंस टीम ने रुपये अपने कब्जे में ले लिया।