Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   vhp leader in gorakhpur

राम जन्मभूमि पर ही बनेगा मंदिर : चंपत राय

Mon, 22 Jul 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
vhp leader in gorakhpur
सरस्वती विद्या मंदिर पीजी कॉलेज के सभागार में पत्रकारो से वार्ता करते विश्व हिंदू परिषद के केंद?
राम जन्मभूमि पर ही बनेगा मंदिर : चंपत राय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि राम जन्मभूमि पर सिर्फ और सिर्फ मंदिर ही बनेगा। जिस शिला का पूजन किया गया है, उसी से उसका निर्माण होगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। मंदिर कब बनेगा यह तय नहीं है लेकिन यह जरूर है कि वह बहुत जल्द बनेगा।
जिले के दौरे पर आए विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष रविवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मतलब हिंदुओं का मस्तक ऊंचा करना है। हिंदुओं का गौरव बढ़े, उसके लिए हजार रास्ते हैं, जिसे विहिप अपनाता है। राम मंदिर भी उसी में से एक है। दावे के साथ कह सकते हैं कि मंदिर का जो मॉडल जनता के बीच गया था, उसी तरह का मंदिर बनेगा। अब तो केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है फिर मंदिर क्यों नहीं बन रहा है के सवाल पर बोले इतना कह सकता हूं कि मंदिर शीघ्र बनेगा।
विज्ञापन

विहिप नेता ने कहा कि दो दिवसीय कार्यकर्ताओं की बैठक थी। इस बैठक में तीन मंडलों के दस जिलों के कार्यकर्ता आए थे। इस तरह की बैठक 6 महीने में होती है। एक जिले के कार्यकर्ता आठ हजार परिवारों से मिलकर विश्व हिंदू परिषद के बारे में बताएंगे। इस तरह से गोरखपुर क्षेत्र के 80 हजार परिवारों तक विहिप के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के कार्यकर्ता पूरी ताकत से हिंदुओं को जागृत करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed