{"_id":"5d1d02f48ebc3e3c7e7da2dd","slug":"up-roadways-gorakhpur-news-gkp312566328","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के दो हजार गांवों तक पहुंचेगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के दो हजार गांवों तक पहुंचेगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-बस्ती मंडल के 2000 गांवों तक पहुंचेंगी रोडवेज बसें
अरुण चन्द
गोरखपुर। गोरखपुर-बस्ती मंडल के दो हजार और गांव जल्द ही रोडवेज बस सेवा से जुड़ जाएंगे। रोडवेज प्रशासन गोरखपुर परिक्षेत्र के 112 रुटों पर बसें दौड़ाने की तैयारी में है। सर्वे के बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। अनुमति मिलते ही रोेडवेज प्रशासन प्राइवेट बसों से अनुबंध कर इन रूटों पर संचलन शुरू कर देगा।
इन गांवों के रोडवेज सेवा से जुड़ जाने के बाद विभाग, गोरखपुर परिक्षेत्र के तहत गोरखपुर और बस्ती मंडल के 80 से 90 फीसदी गांव तक रोडवेज की पहुंच हो जाने का दावा कर रहा है। शासन की कोशिश ऐसे सभी गांवों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से यातायात सेवाओं से जोड़ना है जहां अभी तक रोडवेज बसों की पहुंच नहीं हो सकी है। इसी क्रम में परिवहन निगम ने गोरखपुर-बस्ती मंडल में सर्वे कराया जिसमें 112 रूट चिह्नित किए गए। इन रूटों पर सेवा शुरू हो जाने के बाद सबसे ज्यादा लाभान्वित होने वाले गांव कुशीनगर और देवरिया जिले के होंगे।
रुट तय कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। 112 रूटों पर बसों की सेवा शुरू हो जाने से दो हजार से अधिक गांव रोडवेज बसों की सेवा से जुड़ जाएंगे। साथ ही गोरखपुर परिक्षेत्र के 90 फीसदी गांवों तक रोडवेज की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से पहुंच हो जाएगी- डीबी सिंह, आरएम, परिवहन निगम गोरखपुर