{"_id":"5d9063d08ebc3e01557e70ad","slug":"up-railway-news-service-disturbed-due-to-tree-fall-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, घंटों बाधित रही सेवा, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, घंटों बाधित रही सेवा, यात्री परेशान
Sun, 29 Sep 2019 01:28 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
पटरियों पर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग पर रविवार सुबह पेड़ गिर जाने के कारण कई घंटों तक सेवाएं बाधित रहीं। सुबह लगभग छह बजे तमकुहीरोड और गौरी श्रीराम रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन पर पेड़ गिर जाने के कारण गोरखपुर-पाटलीपुत्र व सीवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
सुबह साढ़े दस बजे तक ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। कई घंटे तक विभाग ने लाइन साफ करने को लेकर कार्रवाई की। लाइन साफ करने के लिए टावर वैगन मंगाया गया, जिसके बाद रेल सेवाएं सामान्य रूप से शुरू की गईं।
विज्ञापन