फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP maharajganj sadar mla jaimangal kanaujia nephew bharat died in road accident

महाराजगंजः सदर विधायक के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, छठ मनाने जा रहे थे बिहार

Wed, 30 Oct 2019 02:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 30 Oct 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
UP maharajganj sadar mla jaimangal kanaujia nephew bharat died in road accident
विधायक के भतीजे की दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के मुख्यालय-घुघली मार्ग पर गांव बरवां खुर्द के सामने बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक ऑटो के सामने अचानक भैंस आने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन


ऑटो पलटने से इसमें सवार सदर विधायक जयमंगल कनौजिया के भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग मामूली चोट लगने से घायल हो गए। वहीं अपनी जान बचाकर ऑटो चालक घटनास्थल पर ऑटो छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसे के समय ऑटो में चालक समेत चार लोग सवार थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची घुघली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर पालिका महराजगंज के वीर बहादुर नगर वार्ड नंबर-12 निवासी बच्चा राम कन्नौजिया के बेटे भरत कन्नौजिया उर्फ पिंटू (32) छठ पर्व मनाने अपने भाई सिंटू के ससुराल बिहार जाने के लिए ऑटो से घुघली रेलवे स्टेशन जा रहे थे।

वह ऑटो में सवार होकर मुख्यालय-घुघली मार्ग के बरवां खुर्द गांव के सामने पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ऑटो के सामने अचानक भैंस आ गई। जिस दौरान ऑटो अनियंत्रित हो गई। उसके बाद ऑटो सड़क पर पलट गई।

इस हादसे में ऑटो में सवार सदर विधायक जयमंगल कनौजिया के भतीजे भरत कनौजिया की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। मृतक भरत नगर पालिका में जलकल पर पम्प आपरेटर पद पर तैनात थे। 

मृतक भरत सदर विधायक जयमंगल कनौजिया के बड़े भाई बच्चा राम कनौजिया के बेटे थे। भरत चार भाई सिंटू, गोविंद, प्रकाश व दो बहनें विनीता तथा बबिता से बड़े थे। भरत की शादी हो गयी थी। लेकिन कुछ समय बाद परिवार में विवाद के कारण पत्नी से संबध विच्छेद हो गया थाl

भरत की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वही मृतक भरत की मां रुना देवी व भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर विधायक के भतीजे की मौत से पूरे नगरवासियों में गमगीन माहौल है।

थानाध्यक्ष घुघली धनबीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैl उधर सदर विधायक के भतीजे की मौत की खबर पाकर जिला अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के अन्य विधायकों का जमावड़ा लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed