फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   university organised kavya mahotsav in 19 febuary

यूनिवर्सिटी में काव्य महोत्सव 19 को

Wed, 10 Feb 2016 10:40 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान आयोजित होने वाले अखिल भारतीय काव्य महोत्सव में शामिल होने वाले कवियों और शायरों के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है। 19 फरवरी को होने वाले इस आयोजन में देश भर के कवि व शायर हिस्सा लेंगे। महोत्सव के संयोजक प्रो. लालजी त्रिपाठी ने कवियों व शायरों नाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि काव्य महोत्सव को देशव्यापी बनाने के लिए यह कोशिश की गई है कि इसमें देश भर के कवियों व शायरों का प्रतिनिधित्व हो। महोत्सव के मंच पर जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व होगा तो देश की राजधानी दिल्ली के कवि भी मौजूद होंगे। लखनऊ का अदबी संसार भी रहेगा तो बिहार का हास्य भी होगा।
विज्ञापन


इनमें डॉ. सरिता शर्मा (दिल्ली), डॉ. सुमन दुबे (लखनऊ), डॉ. सविता असीम (चंडीगढ़), शाइस्ता सना (बरेली), डॉ. निर्मल दर्शन (लखनऊ), डॉ. सुनील कुमार तंग (बिहार), डॉ. सुरेश अवस्थी (कानपुर), डॉ. कमल मुसद्दी (कानपुर), डॉ. नदीम शाह (जम्मू कश्मीर), डॉ. राहुल अवस्थी (बरेली), वेदव्रत (लखनऊ) और गजेंद्र प्रियांशु (लखनऊ)  शामिल हैं। यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाले काव्य महोत्सव का संचालन डॉ. कलीम कैसर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed