{"_id":"5daf4d0d8ebc3e93dd49073b","slug":"two-school-children-missing-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के दो बच्चे लापता, सूचना पर पुलिस ने शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के दो बच्चे लापता, सूचना पर पुलिस ने शुरू की तलाश
Wed, 23 Oct 2019 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा और शिवा जयसवाल
- फोटो : अमर उजाला
चोरी चोरा इलाका के मुंडेरा बाजार निवासी दो बच्चे लापता हो गए। मंगलवार की सुबह दोनों साथ में स्कूल के लिए निकले थे। छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटने पर परिजनों ने इनकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला जिसके बाद पुलिस ने सूचना दी है। पुलिस फोटो के आधार पर बच्चों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मुंडेरा बाजार निवासी कमलेश जयसवाल का बेटा कृष्णा (15) और संतोष जायसवाल का बेटा शिवा (11) साथ में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। रोजाना दोनों साथ में ही आते जाते थे। रोज की तरह ही मंगलवार सुबह भी दोनों घर से साथ निकले मगर स्कूल से वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
एक दूसरे के घर पर पता करने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। दोस्त और रिश्तेदारों के घर तलाश करने के बाद भी पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी है। सीओ चौरीचौरा ने बताया कि पुलिस टीम लगी है जल्दी बच्चे खोज लिए जाएंगे।
विज्ञापन