फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two groups clash in land dispute in deoria

यूपी: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट और पथराव में 12 घायल

Sat, 30 Nov 2019 11:20 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Nov 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash in land dispute in deoria
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में शनिवार को सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पथराव में छह महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


आरोप है कि 112 पुलिस को फोन होता रहा। मगर रिसीव नहीं हुआ। उधर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। थाना परिसर में भी पुलिस के सामने दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


टड़वा गांव में रामू चौहान और पूर्णमासी चौहान के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि रामू की पत्नी शनिवार की सुबह ट्रैक्टर से खेत जुताई करा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। तकरीबन एक घंटे तक मारपीट, पथराव होता रहा। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। दोनों पक्ष पुलिस के सामने थाने में भी भिड़ गए। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनों तरफ से लोग घायल हुए हैं। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed