{"_id":"5da600bb8ebc3e018167384e","slug":"two-friends-sunk-in-rohin-gorakhpur-city-news-gkp325618653","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाने गए दो दोस्त बहे, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहाने गए दो दोस्त बहे, तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी में नहाने गए दो दोस्त बहे, तलाश जारी
गोरखपुर। डोमिनगढ़ के पास रोहिन नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो मंगलवार को तेज धारा में बह गए। तीसरे दोस्त ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तिवारीपुर पुलिस ने एनडीआरएफ बुलाकर बच्चों की तलाश की, लेकिन देर शाम तक दोनों का कहीं कोई पता नहीं चल सका।
जानकारी के मुताबिक नदी में बहने वाले बच्चे हसन (10) पुत्र मुमताज, याकूब (12) पुत्र निसार पिपरापुर के रहने वाले थे। दोनों सादिक के साथ रोहिन के संगम तट पर नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से दोनों डूबने लगे। सादिक के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने नदी में कूदकर हसन और याकूब को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने भी करीब छह घंटे तक नदी में तलाश कराई, मगर दोनों बच्चे नहीं मिले। हसन दो भाई में छोटा था, जबकि याकूब चार भाई और तीन बहनों में छोटा। दोनों मदरसे में पढ़ते थे। दोनों के पिता मजदूरी करते हैं। सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने बताया कि नहाने गए दो बच्चों के बहने की सूचना है। एनडीआरएफ की मदद से उनकी तलाश कराई जा रही है।