{"_id":"5de95ef58ebc3e54742977c9","slug":"tte-transfer-gorakhpur-city-news-gkp3320950102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनईआर में टीटीई के तबादले का मुद्दा गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनईआर में टीटीई के तबादले का मुद्दा गरमाया
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में टिकट चेकिंग स्टाफ के स्थानांतरण का मुद्दा फिर गरमा गया है। लखनऊ मंडल में 209 और वाराणसी में करीब 100 टीटीई का तबादला अप्रैल में कर दिया गया था, लेकिन मान्यता प्राप्त संगठन का चुनाव आने के चलते इस पर अस्थाई रोक लगा दी गई। अब फिर नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का दबाव बनाए जाने लगा है।
इस मामले में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एम राघवैया ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर टिकट चेकिंग स्टाफ के पीरियाडिकल ट्रांसफर को स्थगित करने की मांग की है । डॉ. राघवैया ने स्थानांतरण के मामले में पूर्वोत्तर रेलवे के सभी मंडलों में रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशों की अनदेखी का आरोप लगाया है। टीटीई का कहना है कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद स्थानांतरण है जो रेलवे बोर्ड के नियम विरुद्ध है।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के संयुक्त महामंत्री एके सिंह ने बताया कि तीन दिसंबर को डॉ राघवैया ने पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने रेलवे बोर्ड के 2015 के दिशा-निर्देशों का जिक्र किया है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि संवेदनशील पदों पर कार्यरत वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों जैसे टिकट चेकिंग, वाणिज्य और आरक्षण लिपिकों के स्थानांतरण के उद्देश्य को पूरा करने के लिए इनके काम करने के शाखाओं में बदलाव किया जाए। कोशिश की जाए कि इस काम में कम से कम कर्मचारियों के मुख्यालयों को बदला जाए।