फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   trouble dur to lack of platelates in medical college

मेडिकल कॉलेज में प्लेटलेट्स का संकट

Fri, 29 Jul 2016 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 29 Jul 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
trouble dur to lack of platelates in medical college
मेड‌िकल कालेज
बरसात के मौसम में डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है। स्वास्थ्य महकमा यह मानता है मगर मेडिकल कॉलेज इससे निपटने को तैयार नहीं है। ब्लड बैंक में मशीन खराब होने से प्लेटलेट्स ही नहीं बन पा रही हैं। इससे जहां एक ओर डेंगू के इलाज में दिक्कत आ सकती है वहीं ऑपरेशन भी टाले जा रहे हैं। दो दिन से मशीन खराब पड़ी है।
विज्ञापन


डेंगू के मरीजों के रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम होने लगती है। इन मरीजों की जान बचाने के लिए इन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत होती है। अब तक प्राइवेट अस्पताल में डेंगू के दो मरीज भी सामने आ चुके हैं मगर मेडिकल कॉलेज अभी इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार नहीं हो सका है। मशीन खराब होने की वजह से ऑपरेशन भी टाले जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती खजनी की महिला को चार दिन बाद ऑपरेशन की तारीख मिली। उससे खून की व्यवस्था करने को कहा गया था। घरवालों ने किसी तरह खून की व्यवस्था की तो डॉक्टर ने बताया कि प्लेटलेट्स भी चाहिए। ब्लड बैंक में जाने पर उसे बताया गया कि मशीन खराब है और प्लेटलेट्स नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन


मशीन खराब होने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो मशीन जल्द दुरुस्त करा दी जाएगी।
- डॉ. एके श्रीवास्तव, एसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed