{"_id":"5dab73018ebc3e01802eba4c","slug":"tripal-talak-gorakhpur-city-news-gkp326194886","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न का केस दर्ज कराने पर बोला, तलाक -तलाक-तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न का केस दर्ज कराने पर बोला, तलाक -तलाक-तलाक
Sun, 20 Oct 2019 06:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक : फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपुर बुदहट इलाके के बकुलही निवासी कौशर खातूर ने प्रताड़ना पर आवाज उठाई और पुलिस में केस दर्ज कराया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कौशर की शादी 8 मई 2017 को संतकबीर नगर के युसुफ के साथ हुई थी। आरोप है कि 20 नवंबर 2017 को दहेज की बात को लेकर पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी ने मारपीट कर धक्का देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने हरपुर बुदहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
रिश्तेदारों ने समझौते की कोशिश की, लेकिन 16 अक्तूबर 2019 को सुबह 9 बजे पति युसुफ ने बातचीत के दौरान उग्र होकर तलाक दे दिया। कौशर का आरोप है कि थाने पर इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन