{"_id":"4fe674700ab7c1db3959a223e891fe2f","slug":"tribute-siachin-wreth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियाचिन के शहीदों को श्रद्धांजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियाचिन के शहीदों को श्रद्धांजलि
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सियाचिन के शहीदों को शहर के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इसके लिए विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। इसके माध्यम से संदेश दिया गया कि देश के जवान न सिर्फ हमारे देश की रक्षा करते हैं बल्कि उनकी वजह से ही हम चैन की नींद सोते हैं। ऐसे में सरकार को सैनिकों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक उपाय करने चाहिए।
भाजपा संवाद प्रकोष्ठ की ओर से मोहद्दीपुर में आयोजित कार्यक्रम में हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई। प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार मिश्र ने जांबाज हनुमनथप्पा को सर्वोच्च वीरता पुरस्कार देने की मांग की। इस मौके पर अंकित गुप्ता, कपिल मिश्र, प्रदीप वर्मा, शशिकांत श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। भाजपा मालवीय नगर मंडल की ओर से महादेव झारखंडी स्थित कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बृजकिशोर राय, पल्लू वर्मा, राहुल राय, मोहन राय, अंकित सिंह आदि मौजूद थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कैंडल मार्च निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शाम पांच बजे चेतना तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालने के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थी परिषद के कार्यकारिणी सदस्य उमंग सिंह ने कहा कि शहीद हनुमनथप्पा ने यह संदेश देने की कोशिश की कि देश की हिफाजत के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से कोई भी नागरिक पीछे नहीं हटेगा। शांतनु श्रीवास्तव, हिमांशु त्रिपाठी राहुल, हिमांश चंद कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक जगदीश लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सियाचिन में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अश्वनी कुमार पांडेय, दिनेश शाही, गया नारायण लाल श्रीवास्तव, गौतम लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर महेंद्र सिंह राणा समेत अन्य मौजूद थे।
पूर्वांचल नि:युद्ध एकेडमी की ओर से चेतना तिराहे पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर रेड पल्स यूथ ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सिंह, योगेंद्र प्रताप, प्रणय श्रीवास्तव, विकास ओझा, धीरज राजन आदि मौजूद थे। यूथ स्ट्रेंथ सोसाइटी की ओर से टाउन हाल स्थित गांधी प्रतिमा के पास कैंडल जलाकर देश के सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। अनुजर मोहसीन ने कहा कि देश की रक्षा के लिए जान गंवाने वाले शहीदों ने यह संदेश दिया है कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। अख्तर हुसैन, देवा जायसवाल, प्रखर श्रीवास्तव, फैजान धीरज, दीपक वर्मा, शैलेंद्र आदि मौजूद थे। प्रगतिशील अधिवक्ता समिति की ओर से आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष सुभाष पाल, विनोद कुमार यादव, राधेश्याम सिंह, श्याम मिलन, चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद थे।