फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   treatment of encephalytis in medical college are not okey

इलाज कराना हो तो इंतजाम भी खुद करें

Sat, 04 Jun 2016 08:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 04 Jun 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
treatment of encephalytis in medical college are not okey
मेडिकल कालेज मे बन्द पड़ा ई ई जी रूम । - फोटो : mahesh kumar
मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस की इलाज की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पहले दवा खत्म हुई और अब ईईजी जांच, एक्सरे भी ठप पड़ चुकी है। दरअसल, एक्सरे टेक्नीशियन के काम छोड़ देने से वहां ताला लग गया है। ऐसे में अब मरीजों को बाहर से जांच और एक्सरे कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यूं तो शासन से प्रशासन इंसेफेलाइटिस को लेकर बड़े-बड़े दावे करता है। इलाज मुफ्त हो सके, इसके लिए सारी सुविधाएं भी मेडिकल कॉलेज को मुहैया कराई गई हैं। मगर एक तरफ बजट की कमी के कारण कईं मशीनें बेकार पड़ी हैं। तो दूसरी तरफ केमिकल और पेपर न होने से ईईजी जांच भी बंद है। वहीं, एक्सरे जांच केंद्र पर टेक्नीशियन के न होने से ताला लटक गया है।
विज्ञापन


मुफ्त में होने वाली ईईजी जांच के लिए मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी में 600 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। दवाएं भी पूरी तरह से खत्म हो चुकी हैं। खुद एसआईसी ने दवाओं को लेकर पत्राचार कर मरीजों को मुसीबत होने की बात कही है और जल्द इंतजाम करने के लिए लिखा है। करीब एक हफ्ते पहले ही इंसेफेलाइटिस की 25 दवाएं खत्म हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह हाल सिर्फ इंसेफेलाइटिस की दवाओं का ही नहीं है। करीब पांच महीने से एक-एक कर अस्पताल से दवाएं खत्म होती जा रही हैं। तीमारदार जब बाहर से दवा लेकर आते हैं तब उनके मरीज का इलाज शुरू हो पाता है।

दवाएं जल्द आएं, इसकी कोशिश की जा रही है। ईईजी व एक्सरे की जांच भी जल्द ही शुरू करा दी जाएगी।
- डॉ. एके श्रीवास्तव, प्रभारी एसआईसी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed