फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   train

दो हिस्सों में बंटी गोदान एक्सप्रेस

Thu, 08 Aug 2019 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
train
दो हिस्सों में बंटी गोदान एक्सप्रेस
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर से एलटीटी, मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस का इंजन कुसम्ही स्टेशन के पास कपलिंग टूटने से बोगियां अलग हो गया। गनीमत थी कि ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी थी। जानकारी होते ही ड्राइवर और गार्ड खुद ही कपलिंग जोड़ने में लग गए। कुछ देर में ही रेलवे अधिकारी और स्टॉफ पहुंच गया। कपलिंग को जोड़कर 25 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बुधवार को सुबह करीब साढे़ पांच बजे गोरखपुर से एलटीटी तक जाने वाली गोदान एक्सप्रेस रवाना हुई। ट्रेन कैंट स्टेशन से थोड़ी ही दूर आगे बढ़ी थी कि अचानक इंजन और बोगी की कपलिंग खुल गई, जिससे बोगी और इंजन अलग-अलग हो गए। धीमी रफ्तार होने के चलते इंजन कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद रुक गया। सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि कपलिंग के खुलने की जांच कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed