{"_id":"5d47496f8ebc3e6ca56c43ca","slug":"train-cancle-gorakhpur-city-news-gkp3165489158","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के चलते मुंबई से आने वाली सात ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के चलते मुंबई से आने वाली सात ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन
आज नहीं चलेगी दादर, बांद्रा एवं एलटीटी एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुंबई में भारी बारिश, जलजमाव एवं भूस्खलन के चलते ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। रविवार को मुंबई से चलने वाली सात ट्रेनें तथा गोरखपुर से लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है। जबकि रविवार को चलीं ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया है और ट्रेनों को वापस गोरखपुर लाया जा रहा है। सोमवार को गोरखपुर से चलने वाली तीन ट्रेनें दादर एक्सप्रेस, गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस तथा वाराणसी से चलने वाली मंडुआडीह पुणे एक्सप्रेस का संचालन भी रद कर दिया गया है। ट्रेनों के संचालन ठप होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है।
रविवार को मुंबई में बारिश का पानी कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर आ गया है। सुरक्षा के लिहाज से सोवार को भी कुछ ट्रेनें नहीं चलेंगी। एनईआर के सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि चार अगस्त को गोरखपुर से चली कुशीनगर एक्सप्रेस तथा मुजफ्फरपुर से चली अवध एक्सप्रेस (19040) को बादशाहनगर स्टेशन (लखनऊ) पर, दरभंगा से चली दरभंगा-एलटीटी एक्सप्रेस (11062) को वाराणसी सिटी, गाजीपुर-एलटीटी एक्सप्रेस (19042) को मुफ्तीगंज स्टेशन पर टर्मिनेट कर दिया गया। चार अगस्त को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली (12542) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, (11015) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस, (15017) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, (11055) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, (11061) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस, छत्रपति शिवाजी महराज, टर्मिनेस मुंबई से चलने वाली (12534) छत्रपति शिवाजी महराज, टर्मिनेस मुंबई-लखनऊ जं. पुष्पक एक्सप्रेस तथा छह अगस्त को दरभंगा से चलने वाली (11062) दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का संचालन रेक के अभाव में निरस्त कर दिया गया। वहीं चार अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली (19037) बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नंदूरवार-जलगांव-भोपाल-बीना-मथुरा के रास्ते चलाई गई।
टिकट वापस न होने पर हंगामा, बाद हुआ रिफंड
अचानक ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना पाकर यात्री परेशान हो गए। स्टेशन पर जनरल टिकट की वापसी को लेकर रात में बुकिंग क्लर्कों से नोंकझोंक हुई। बुकिंग कर्मचारियों ने यह कहकर टिकट वापस करने से मना कर दिया कि टिकट खरीदे हुए चार घंटे बीत गए हैं। वापसी का समय खत्म हो गया है। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा भी किया। लेकिन उन्हें यह कहकर समझाया गया कि नियम के चलते उनका टिकट रिफंड नहीं हो पाएगा। कुछ देर बाद रेलवे की ओर से अधिकृत सूचना आने के बाद टिकट वापस लिया गया है। वहीं आरक्षण केंद्र पर भी रात में टिकट वापसी के लिए लंबी लाइन लग गई। सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे की ओर से मेमो जारी होने के बाद जनरल और आरक्षित टिकट का रिफंड शुरू करा दिया गया।