{"_id":"57168a654f1c1bcf428b497a","slug":"traffic-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से लोग हुए बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से लोग हुए बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
नौसड़ चौक पर लगा भीषड़ जाम।
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम शहर की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। मंगलवार की शाम को रुस्तमपुर से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक लगे लंबे जाम ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसमें बारात की कई गाड़ियां भी फंस गई, जिससे बारात घंटों देरी से पहुंची।
जाम की शुरुआत रुस्तमपुर ढाले से हुई। शाम को सात बजे के करीब बारात लेकर जा रही गाड़ियों की वजह से जाम लग गया। देखते ही देखते नहर रोड से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक गाड़ियों की लाइनें लग गईं। हालांकि ड्यूटी कर रहे सिपाहियों ने जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वक्त के साथ गाड़ियों की कतारें लंबी होती गईं।
जाम इतना भीषण था कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। लगन तेज होने की वजह से जाम में कई बारातियों की गाड़ी फंस गई। जिन्हें शहर से दूर बारात जाना था, वे सबसे ज्यादा परेशान दिखे। यह स्थिति तकरीबन दो घंटे तक बनी रही। रात नौ बजे के बाद लोगों को जाम से निजात मिल सका।