{"_id":"5d8a751e8ebc3e93a170bfdf","slug":"traffic-police-gorakhpur-city-news-gkp322972069","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस जगहों पर लगाए जाएंगे ट्रैफिक बूथ, एसपी ट्रैफिक ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस जगहों पर लगाए जाएंगे ट्रैफिक बूथ, एसपी ट्रैफिक ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र
विज्ञापन

गोरखपुर। ट्रैफिक पुलिस अब धूप, गर्मी, ठंड और बरसात से बचकर यातायात व्यवस्था संभालेगी। इसके लिए शहर के बीस चौराहों व तिराहों पर ट्रैफिक बूथ बनवाया जाएगा। एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने मंगलवार को इस संबंध में नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर में कई चौराहों पर ट्रैफिक बूथ नहीं होने से यातायात संभालने वाले पुलिस कर्मियों को मौसम की मार सहते हुए ड्यूटी करनी पड़ती है। बूथ बनने के बाद ट्रैफिक कम रहने पर भी कर्मी आराम से यातायात व्यवस्था संभाल सकेंगे। बताया कि ज्योति फ्लैक्स के प्रोपराइटर सुब्रत दुबे के सहयोग से लोहे के ट्रैफिक बूथ का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे चौराहों पर लगवाया जाएगा। इन पर यातायात नियमों को प्रसार प्रसार के लिए स्लोगन आदि भी रहेंगे।
...
इन चौराहों व तिराहों पर लगेगा बूथ
नौसड़ तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, रूस्तमपुर चौराहा, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कूड़ाघाट तिराहा, हाबर्ट बंधा तिराहा, बेतियाहाता चौराहा, कैंट चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, अंबेडकर चौराहा, हरिओम नगर तिराहा, शास्त्री चौराहा, टाउनहाल तिराहा, काली मंदिर तिराहा, रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी के पास, यातायात कार्यालय तिराहा और सिटी मॉल तिराहा।