{"_id":"5d59afb78ebc3e89e66ff604","slug":"throgh-electric-shock-two-persons-died-gorakhpur-city-news-gkp3180962100","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर भाई बहन की मौत, एक बहन झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर भाई बहन की मौत, एक बहन झुलसी
विज्ञापन
चिलुआताल में करंट की चपेट में भाई और बहन की मौत के बाद रोती हुई छोटी बहन, उसे संभालते अन्य महिलाएं।
करंट की चपेट में आकर भाई-बहन की मौत
चिलुआताल (गोरखपुर)। इलाके के बैजनाथपुर में घर में चल रहे फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों को फर्श पर गिरा देख छोटी बहन उठाने गई तो वह भी करंट की चपेट में आने से झुलस गई। घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसी युवती को इलाज के लिए भर्ती कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बैजनाथपुर निवासी मैनेजर को साटिका है। वह अपनी पत्नी के साथ रविवार की सुबह इलाज के लिए शहर आए थे। घर पर उनका बेटा चंदन चौहान (22), बेटियां खूशबू (22) और रिश्बू (17) थे। दोपहर में चंदन अपने कमरे में लगे फर्राटा पंखे को हटाने लगा। इस बीच पंखे में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से चंदन फर्श पर गिर पड़ा। खूशबू उसे बचाने आई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। इस दौरान वहां पहुंची छोटी बहन रिश्शू भी झुलस गई। रिश्शू तार पर गिरी जिससे तार बोर्ड से निकल गया और वह बच गई। शोर सुनकर जुटे पड़ोसी चंदन और खूशबू को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां दोनों की मौत हो गई। रिश्शू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
चंदन ने इसी साल पूरी की थी इंटर की पढ़ाई
चंदन पांच भाई-बहनों में तीसरे तो खूशबू चौथे नंबर की थी। इसी वर्ष इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद चंदन मजदूरी करने लगा था। खूशबू स्थानीय वंशराज यादव स्मारक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थाी। चंदन का सबसे बड़ा भाई सुनील दुबई में रहता है। दूसरा भाई चेन्नई में रहकर पेंट पालिश का काम करता है।
विज्ञापन
घर पर मचा कोहराम
भाई और बहन की मौत के बाद उनके घर पर कोहराम मच गया। सबसे छोटी रिश्शू भी दहाड़े मारकर रोने लगी। इलाज कराकर लौटे पिता मैनेजर और मां भी बदहवास हो गए। वहीं, एक साथ दो शव देखकर पड़ोसियों की भी आंखें भी नम हो गईं।