फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three lakh looted

मुनीम को गोली मारकर तीन लाख लूट ले गए बदमाश

Wed, 30 Oct 2019 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
three lakh looted
मुनीम को गोली मारकर तीन लाख लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान में अंग्रेजी शराब की दुकान पर हुई घटना
बाइक सवार बदमाश कैश लूटकर भाग निकले
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान में बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने अंग्रेजी शराब की दुकान के मुनीम के पैर में गोली मारकर दुकान से कैश लूट लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपये नकद की लूट की है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल मुनीम का इलाज कराया जा रहा है।

तमकुहीराज/सेवरही/तमकुहीरोड प्रतिनिधियों के अनुसार, अहिरौलीदान निवासी आनंद सिंह की गांव के चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान है। मुनीम रामबाबू रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान बाइक से बदमाश वहां पहुंचे और मुनीम से शराब की मांग की। मुनीम उन्हें शराब की बोतलें पकड़ाने लगा। इसी दौरान बदमाशों ने मुनीब को पकड़ लिया और दुकान में लगी लोहे की जाली का गेट खोलने को कहा। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली मुनीम रामबाबू के पैर में लगी। गोली लगने से मुनीब गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश दुकान के कैश बाक्स से रुपये लूटकर भाग निकले। गोली चलने की आवाज पर जुटी भीड़ ने तरयासुजान पुलिस को घटना की खबर दी। दुकान के पास ही बिहार प्रांत के नंबर वाला नंबर प्लेट भी मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने भागते वक्त गाड़ी का नंबर प्लेट भी बदल दिया होगा। घायल मुनीम को पुलिस इलाज के लिए लेकर गई है। इस संबंध में दुकान के अनुज्ञापी आनंद सिंह ने बताया कि वे पडरौना गए थे। इसी दौरान मुनीम को गोली मारकर कैश लूटने की खबर मिली। करीब तीन लाख रुपये की लूट होने का अनुमान है। मुनीम की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed