{"_id":"5d56e98d8ebc3e89f66a99f0","slug":"three-brother-and-sister-was-died-in-river-gorakhpur-news-gkp3178510144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा नदी में डूबकर तीन बहन-भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा नदी में डूबकर तीन बहन-भाइयों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा नदी में डूबकर तीन बहन-भाइयों की मौत
सिद्धार्थनगर। मोहाना क्षेत्र के जफराजोत गांव के पास बृहस्पतिवार को कूड़ा नदी में डूबने से बहन और दो भाइयों की मौत हो गई। वे रक्षाबंधन पर मां और बड़ी बहन के साथ ननिहाल जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नेपाल के रूपनदेही जिले के बेतकुइयां गांव निवाली अनीता पत्नी बेचन चौधरी का मायका सिद्धार्थनगर के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के भगौतापुर गांव में है। रक्षाबंधन को वह अपने चार बच्चों पूजा (8 वर्ष), सुधा (5.5 वर्ष), मनोज (3.5 वर्ष) और सनोज (1.5 वर्ष) के साथ मायके जा रही थी। जफराजोत गांव के पास वह कूड़ा नदी के पुल पर टैंपो से उतर गई और शौच के लिए बच्चों को पुल के नीचे ले गई। इसी दौरान पैर फिसलने से सुधा, मनोज व सनोज नदी में गिरकर डूब गए। गुरुवार को सुधा और मनोज तथा शुक्रवार को सनोज की लाश नदी से बरामद कर ली गई। हादसे के बाद अनीता नेपाल लौट गई। बच्चों के शवो की पहचान पूजा, उसकी नानी साबित्री और मौसा फूलचंद चौधरी ने की। सीओ सदर दिलीप व एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।