{"_id":"5702cddc4f1c1bcd60c811a5","slug":"threat-bomb-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मिली शहर में सीरियल ब्लास्ट की धमकी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मिली शहर में सीरियल ब्लास्ट की धमकी, हड़कंप
gorakhpur
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
बम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शहर में सीरियल ब्लास्ट की धमकी मिलने के बाद सोमवार को एक बार फिर हड़कंप मच गया। एमएमएमयूटी के प्रभारी कुलपति के मोबाइल पर इंटरनेट से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने एमएमएमयूटी, मेडिकल कॉलेज, एयरफोर्स, रोडवेज की बस और शहर के 15 कॉलेज में बम रखने के साथ ही धमाका करने की सूचना दी। जानकारी के बाद पुलिस अधिकारियों ने बम, डॉग स्क्वाएड टीम के साथ सभी जगह तलाशी ली लेकिन कुछ मिला नहीं।
एमएमएमयूटी के प्रभारी कुलपति केजी उपाध्याय के मोबाइल पर सोमवार की सुबह 11:30 बजे इंटरनेट से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का दरोगा बताते हुए शहर में सीरियल ब्लास्ट की जानकारी दी। उसने एमएमएमयूटी (मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) के अलावा मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट, रोडवेज की बस और शहर के 15 कॉलेज में बम रखे जाने की जानकारी देते हुए धमाका होने की बात बताई। प्रभारी कुलपति ने जानकारी तत्काल पुलिस अधिकारियों को दी।
सूचना मिलने के बाद 26वीं वाहिनी पीएसी के बम स्क्वाएड दस्ते मेडिकल कॉलेज पहुंचे और चेकिंग की लेकिन कुछ मिला नहीं। इसके अलावा एयरपोर्ट, रोडवेज की बसों में भी चेकिंग हुई, लेकिन कुछ मिला नहीं। सीरियल ब्लास्ट की सूचना को लेकर पुलिस के अधिकारी दोपहर तक परेशान रहे।