{"_id":"5dc975e78ebc3e5b5e1c342e","slug":"thieves-drop-five-lakhs-items-took-rs-167-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह रे चोर! पांच लाख का समान छोड़, 167 रुपये ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह रे चोर! पांच लाख का समान छोड़, 167 रुपये ले गया
Mon, 11 Nov 2019 08:23 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 11 Nov 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगत चौराहे के पास स्थित सत्यम प्रोविजन स्टोर में एक ऐसी चोरी हुई जिसमें गए सामान से ज्यादा लॉक टूटने से दुकानदार परेशान है। जी हां! चोरों ने महज 167 रुपये ही चोरी किए हैं। बाकी दुकान में भरे पड़े किशमिश, काजू जैसे अन्य कीमती खाद्य पदार्थो को छुआ भी नहीं।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह मालिक जब दुकान खोलने आए तो शटर टूटा देखकर हैरान हो गए मगर अंदर गए तो राहत की सांस ली। महज 167 रुपये की चोरी होने की वजह से उन्हें मलाल सिर्फ लॉक और शटर टूटने की है क्योंकि उसकी कीमत 800 रुपये की है।
विज्ञापन
दरअसल, भगत चौराहे पर सत्यम प्रोविजन नाम से दुकान के मालिक व कर्मचारी रोज की तरह ही रविवार की रात बंदकर चले गए। सोमवार को एक पड़ोसी ने उन्हें शटर टूटे होने की जानकारी दी। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए और भागे-भागे दुकान पर पहुंच गए। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से महज 167 रुपये की चोरी हुई थी। अन्य सामानों की जांच की तो पता चला कि सभी सामान भी वहीं पर मौजूद है।
विज्ञापन
फिर उन्होंने शटर के लॉक को देखा तो वह पूरी तरह से टूट गया था। उसे बनवाने का खर्चा सोचकर दुकानदार ज्यादा दुखी थी। हां मगर, एहतियातन उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी मगर तहरीर नहीं दी थी।